उत्तराखंड

राजकीय सम्मान के साथ होगी पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि, मुख्यमंत्री धामी ने सदन में की घोषणा।

राजकीय सम्मान के साथ होगी पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि, मुख्यमंत्री धामी ने सदन में की घोषणा।

देहरादून:- उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व विधायकों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही राज्य में समाज के बीच उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी यह सम्मान दिया जाएगा। सीएम धामी ने यह घोषणा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व विधायक चंद्रशेखर भट्टेवाला को श्रद्धांजलि देते हुए की।

इससे पूर्व दोनों विभूतियों को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक मोहम्मद शहजाद ने यह मांग सदन में उठाई थी। उन्होंने कहा कि एक न एक दिन सभी विधायकों मंत्रियों को पूर्व विधायक होना है, उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ होनी चाहिए। इससे पूर्व नेता सदन पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. मनमोहन सिंह और ज्वालापुर के पूर्व विधायक स्व. चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि मनमोहन सिंह जो प्रेरणा समाज को देकर गए, निश्चित रूप से लोग उससे आगे बढ़ेंगे। वह जितने साधारण व्यक्ति थे, उनका व्यक्तित्व उतना ही असाधारण था।
देश के लिए उनका योगदान बहुत बड़ा है, उनका निधन सबके लिए अपूर्णीय क्षति है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन हम उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि डॉ. मनमोहन सरलता और गंभीरता की प्रतिमूर्ति थे। उनका देश के लिए योगदान आने वाली पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।

मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल विधायक मुन्ना सिंह चौहान, भुवन कापड़ी, अनुपमा रावत, अरविंद पांडेय, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाति, विक्रम सिंह नेगी, मनोज तिवारी, सुमित हदयेश, आदेश चौहान ने भी पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन और पूर्व विधायक को याद करते हुए सदन में अपने संस्मरण साझा किए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाज में काम करने वालों की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से हो, हमारा ये प्रयास होता है। जो भी पूर्व विधायक होंगे या कोई समाज में उल्लेखनीय काम करेगा, उनकी अंत्येष्टि राजकीय सम्मान से की जाएगी- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button